बिहार में छिड़ गई राम और रामायण को लेकर बहस, जीतन राम मांझी बोले- श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता

By: Ankur Wed, 22 Sept 2021 8:07:25

बिहार में छिड़ गई राम और रामायण को लेकर बहस, जीतन राम मांझी बोले- श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में महाभारत और रामायण महाकाव्यों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके बाद बिहार के पाठ्यक्रम में भी 'रामायण' की पढ़ाई कराने की मांग की जाने लगी है। लेकिन अब बिहार में राम और रामायण को लेकर बहस छिड़ गई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का एक विवादस्पद विवाद सामने आया हैं जिसमें उन्होंने श्रीराम को जीवित और महापुरुष व्यक्ति मानने से इनकार कर दिया।

हांलाकि उन्होंने कहा कि रामायण कहानी में जो बातें बताई गई हैं, वो सीखने वाली हैं। रामायण कथा में कई श्लोक और संदेश ऐसे हैं, जो लोगों के बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं। महिलाओं के सम्मान की बात हो या फिर बड़ों के आदर की बात हो, रामायण शिक्षा देती है। रामायण में शामिल बातों को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, ताकि लोग इससे शिक्षा लें।

एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। जीतन राम मांझी के इस बयान के बाद भाजपा में काफी आक्रोश है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राम के अस्तित्व को तो नासा तक ने माना है। इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी पर हमला करते हुए बिना नाम लिए प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जिन्होंने अब तक राम को नहीं पढ़ा है, वो नासमझ है। अपनी समझदारी बढ़ाना चाहते हैं, तो रामायण पढ़ें।

ये भी पढ़े :

# झारखंड : सोरेन सरकार की सराहनीय पहल, ऑक्सफोर्ड पढ़ने जाएंगे छह आदिवासी छात्र, उठाएगी पूरा खर्च

# मध्यप्रदेश : धड़ल्ले से नई पैकजिंग के साथ बेचा जा रहा था एक्सपायरी डेट वाला घी, फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

# ‘अजनबी’ को बिपाशा ने यूं किया याद, सारा ने दिया यह संदेश, ईशा ने लिया शिल्पा-अनुष्का का नाम

# मध्यप्रदेश : रेल लाइन नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से 14 ट्रेनों को किया गया निरस्त, जानें इनके बारे में

# मध्यप्रदेश : भारी वर्षा के बीच कड़कती बिजली ने ली पांच लोगों की जान, एक महिला हुई घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com